Book Details

200
  • Fast delivery worldwide
  • Dispatch from the Store in 2 working days
  • Status: In Stock
- +
Add To Cart add to wishlist

धरती और आकाश

Book Details

  • Choose Book Type:

  • Pages:192 pages
  • Edition Year:2022
  • Publisher:Anurag Trust
  • Language:Hindi
  • ISBN:9788189719012


Book Description

अलेक्सान्द्र वोल्कोव की ‘धरती और आकाश’ पृथ्‍वी और अन्‍तरिक्ष के बारे में बच्‍चों के लिए सबसे लोकप्रिय किताबों में से एक रही है। लेखक भूगोल और खगोलविज्ञान, नयी-नयी खोजों और अनुसन्‍धानों और इतिहास के अलग-अलग दौरों में प्रचलित सिद्धान्‍तों की कहानी बहुत ही रोचक अन्‍दाज़ में सुनाता है। करीब डेढ़ सौ तस्‍वीरें, रेखांकन और चार्ट इस रोमांचक कहानी में दिलचस्‍पी बनाये रखने और उसे समझने में मदद करते हैं। 

यह अद्भुत किताब हमें पृथ्‍वी के आरम्भिक अन्‍वेषणों और अन्‍तरिक्ष के बारे में टॉलेमी के सिद्धान्‍तों से लेकर कोपरनिकस, जर्दानो ब्रूनो, गैलीलिओ गैलिली की महान खोजों और संघर्षों से होते हुए समय की बदलती धारणाओं, तारों और ग्रहों, चाँद, सूरज और सौर मण्‍डल, उल्‍‍काओं और धूमकेतुओं और विस्‍तृत अन्‍तरिक्ष में मनुष्‍य के पहले क़दमों के बारे में बताती है। 1961 में प्रकाशित इस किताब के बाद से अन्‍तरिक्ष विज्ञान में हुई बहुत-सी नयी खोजों ने इसमें वर्णित कुछ तथ्‍यों को पुराना ज़रूर कर दिया है लेकिन विज्ञान और प्रकृति को जानने-समझने की जो ललक और जिज्ञासा यह किताब बच्‍चों के मन में जगाती है, वह पुरानी नहीं पड़ सकती।

अलेक्सान्द्र वोल्कोव सोवियत संघ में बच्चों के लिए लिखने वाले एक बेहद लोकप्रिय लेखक थे। उन्होंने कई उपन्यास, नाटक, कहानियाँ और कविताएँ लिखीं जिनमें ‘जादुई धरती’ शृंखला की किताबें बहुत लोकप्रिय हुईं। उन्होंने बहुत सरल और मनोरंजक शैली में बच्चों के लिए विज्ञान के विषयों पर भी कई किताबें लिखीं। ‘धरती और आकाश’ दुनिया की अनेक भाषाओं में छपती रही है।




About Author

image description

A. Volkov

अलेक्सान्द्र वोल्कोव सोवियत संघ में बच्चों के लिए लिखने वाले एक बेहद लोकप्रिय लेखक थे। उन्होंने कई उपन्यास, नाटक, कहानियाँ और कविताएँ लिखीं जिनमें ‘जादुई धरती’ शृंखला की किताबें बहुत लोकप्रिय हुईं। उन्होंने बहुत सरल और मनोरंजक शैली में बच्चों के लिए विज्ञान के विषयों पर भी कई किताबें लिखीं। ‘धरती और आकाश’ दुनिया की अनेक भाषाओं में छपती रही है।

Related BooksYou May Also Like